पहले भी हमला किया था पीएलएफआइ ने

रविकांत साहू परिवार के कई लोगों की हत्या भी कर चुका है पीएलएफआइ पुतरी टोली में बाल बाल बचे थे तिलेश्वर साहू सिमडेगा : छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज के नेता सह आजसू नेता तिलेश्वर साहू पिछले सात वर्षो से भी ज्यादा समय से पीएलएफआइ के निशाने पर थे. पीएलएफआइ के हमले में तिलेश्वर साहू कई […]
रविकांत साहू
परिवार के कई लोगों की हत्या भी कर चुका है पीएलएफआइ
पुतरी टोली में बाल बाल बचे थे तिलेश्वर साहू
सिमडेगा : छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज के नेता सह आजसू नेता तिलेश्वर साहू पिछले सात वर्षो से भी ज्यादा समय से पीएलएफआइ के निशाने पर थे. पीएलएफआइ के हमले में तिलेश्वर साहू कई बार बाल बाल बच गये. तिलेश्वर साहू को लगभग सात वर्ष पूर्व से ही जेएलटी, जो वर्तमान में पीएलएफआइ है ने निशाने पर ले लिया था.
पीएलएफआइ ने तिलेश्वर के पिता गजेंद्र साव की हत्या उनके निवास स्थान कदमडीह में ही कर दी थी. तिलेश्वर साहू के चचेरे भाई मुकेश साव की हत्या कोनबीर में पीएलएफआइ ने कर दी थी. पीएलएफआइ द्वारा तिलेश्वर साहू के साले गोपाल साव की भी हत्या बानो के महाबुआंग में कर दी गयी थी. उक्त घटना में तिलेश्वर का एक और साला जख्मी हुआ था, जो बच गया. हाल ही में तिलेश्वर साहू को पुतरी टोली स्थित निवास स्थान में ही पीएलएफआई ने घेर लिया था.
तिलेश्वर साहू के घर के अंदर ही घिर गये थे. घटना के समय सिमडेगा एसपी प्रभात कुमार थे. घटना के समय तिलेश्वर साहू एसपी प्रभात कुमार से लगातार संपर्क में थे.
एसपी के कहने पर ही तिलेश्वर घर से बाहर नहीं निकले थे. तिलेश्वर साहू घर के अंदर से ही पीएलएफआइ उग्रवादियों पर फायरिंग भी कर रहे थे. दोनों ओर से लगातार गोलियां चल रही थी. इसी दौरान कोलेबिरा पुलिस पुतरी टोली पहुंच गयी. पुलिस को आता देख उस वक्त पीएलएफआई भाग खड़ा हुआ था. इधर दिसंबर माह में कोलेबिरा स्थित तिलेश्वर साहू के पेट्रोल पंप को भी टाईम बम लगा कर उड़ाने का प्रयास किया गया था. बम को समय रहते रांची से बम निरोधक टीम पहुंच कर बम को निष्क्रय कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




