दो बाइक से आये थे पांच उग्रवादी

Updated at : 01 Dec 2016 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
दो बाइक से आये थे पांच उग्रवादी

बानो : बानो थाना क्षेत्र के विंतुका स्कूल के समीप मुठभेड़ में पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप को गोली लगी है. गोली लगते ही उसके अन्य साथ अंधेरे का लाभ उठा कर भाग निकले. पुलिस ने घटना स्थल से कुछ सामान बरामद किया है. उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए पुुलिस ने बुधवार को भी सर्च अभियान […]

विज्ञापन
बानो : बानो थाना क्षेत्र के विंतुका स्कूल के समीप मुठभेड़ में पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप को गोली लगी है. गोली लगते ही उसके अन्य साथ अंधेरे का लाभ उठा कर भाग निकले. पुलिस ने घटना स्थल से कुछ सामान बरामद किया है.
उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए पुुलिस ने बुधवार को भी सर्च अभियान चलाया. इस आशय की जानकारी एसपी राजीव रंजन ने प्रेस कांफ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दिनेश गोप अपने सहयोगी के साथ पांगुर से टाटी की ओर जाने वाला है. इसी सूचना पर गिरदा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार व महाबुआंग थाना प्रभारी सुभाष चंद सिंह आरक्षी बल के साथ पागुंर से वितुंका जाने वाले रास्ते की ओर रुख किया. इसी क्रम में विंतुका स्कूल के समीप मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे दो बाइक में पांच उग्रवादी आ रहे थे. उग्रवादियों की नजर जैसे ही पुलिस पर पड़ी, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी मोरचा संभाला और जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दिनेश गोप के पैर में गोली लगी.
दिनेश गोप को गोली लगने के साथ ही सभी उग्रवादी अंधेरे का लाभ उठा कर भाग निकले. पुलिस की ओर से 178 राउंड गोली चलायी गयी. इधर, जंगल में बुधवार को भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है. एसपी राजीव रांजन सिंह ने कहा कि पीएलफआइ के साथ तीन दिन के अंदर यह दूसरा मुठभेड़ है. एसपी ने कहा कि अभी भी समय है दिनेश गोप सरेंडर कर दे तथा सरेंडर पॉलिसी का लाभ सरकार से प्राप्त कर मुख्य धारा में लौट जाये. सरेंडर नहीं करने की स्थिति में वह पुलिस के हाथों मारा जायेगा. एसपी ने बताया कि पीएलएफआइ के खात्मे तक अभियान जारी रहेगा. श्री सिंह ने अन्य उग्रवादियों से भी कहा कि वे लोग दिनेश गोप के बहकावे में नहीं आये तथा वे लोग भी सरेंडर करें.
बरामद सामान
इनसास की गोली 36, इनअसास का खोखा 10 पीस, एके 47 का खोखा तीन पीस, मोबाइल चार्जर 10 पीस, मोबाइल चार्जर बोर्ड दो पीस, रॉयल इनफील्ड हिमालयन बाइक एक, करिज्मा जेडएमआर बाइक एक .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola