नेशनल स्पोर्ट्स में डीएवी सिमडेगा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Updated at : 01 Dec 2016 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
नेशनल स्पोर्ट्स में डीएवी सिमडेगा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

सिमडेगा : डीएवी स्कूलों के कलस्तर स्तर पर आयोजित नेशनल स्पोर्ट्स में डीएवी सिमडेगा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. सौम्या सेजल वर्मा ने चार सौ मीटर रेस में प्रथम एवं दो सौ मीटर रेस में दूसरा स्थान, आरती कुमारी ने आठ सौ मीटर रेस में दूसरा स्थान, स्नेहा सुरभि ने लौंग जंप में दूसरा, […]

विज्ञापन

सिमडेगा : डीएवी स्कूलों के कलस्तर स्तर पर आयोजित नेशनल स्पोर्ट्स में डीएवी सिमडेगा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. सौम्या सेजल वर्मा ने चार सौ मीटर रेस में प्रथम एवं दो सौ मीटर रेस में दूसरा स्थान, आरती कुमारी ने आठ सौ मीटर रेस में दूसरा स्थान, स्नेहा सुरभि ने लौंग जंप में दूसरा, अलोक प्रधान ने 15 सौ मीटर रेस में दूसरा, अनमोल प्रधान ने चार सौ मीटर रेस में दूसरा, रोशनी कुमारी ने एक सौ मीटर रेस में तीसरा, सिंधु कुमारी ने 15 सौ मीटर रेस में तीसरा, आरती कुमारी ने 15 सौ मीटर रेस में दूसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं जोनल स्तर पर भी सौम्या सेजल ने अच्छा प्रदर्शन किया है. विद्यार्थियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्राचार्य अनिल कुमार सिन्हा सहित शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी है.

कार्यक्रम आज

सिमडेगा. सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विश्व एडस दिवस कार्यक्रम का आयोजन एक दिसंबर को दिन के 11 बजे से किया गया है. यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ एजाज अशरफ ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola