प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन
Updated at : 25 Nov 2016 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : ठेठइटांगर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत सचिवालय भवन में जनता विकास संस्थान के तत्वावधान में वनबंधु कल्याण योजना अंतर्गत शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन आइटीडीए के निदेशक बी माहेश्वरी , पूर्व शिक्षक सेाहन बड़ाइक, प्रखंड प्रमुख रेखा मिंज व मुखिया बंधु मांझी ने संयुक्त रूप से किया.जानकारी दी गयी कि शिक्षा […]
विज्ञापन
सिमडेगा : ठेठइटांगर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत सचिवालय भवन में जनता विकास संस्थान के तत्वावधान में वनबंधु कल्याण योजना अंतर्गत शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन आइटीडीए के निदेशक बी माहेश्वरी , पूर्व शिक्षक सेाहन बड़ाइक, प्रखंड प्रमुख रेखा मिंज व मुखिया बंधु मांझी ने संयुक्त रूप से किया.जानकारी दी गयी कि शिक्षा को सुदृढ़ बनाना एवं शिक्षा को अतिक्रियाशील बनाना इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है.मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आइटीडीए निदेशक बी माहेश्वरी ने प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता लाना जरूरी है.
बच्चों के साथ मित्रता पूर्ण व्यवहार करें. शिविर के प्रथम दिन लगभग 70 शिक्षकों ने भाग लिया. प्रशिक्षण प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के रूपेश कुमार, राम कुमार, पंकज कुमार आदि द्वारा दिया जा रहा है.कार्यक्रम में संस्था के सचिव राहुल कुमार, परामर्शी अंजली देवी, मिंटू कुमार, मुस्कान कुमारी, मीना देवी,सहायक अभियंता अजीत कुमार, ओमप्रकाश विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




