जिप की बैठक का बहिष्कार
Updated at : 25 Nov 2016 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : गुरुवार को जिला परिषद बोर्ड की बैठक आहूत की गयी थी. किंतु जिले के सभी प्रखंड के जिला परिषद सदस्यों व प्रमुखों ने सीएनटी एवं एसपीटी एक्ट में संशोधन के विरोध में बैठक का बहिष्कार कर दिया. बैठक में जिप अध्यक्ष मनोन एक्का, उपाध्यक्ष बिरसा मांझी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. […]
विज्ञापन
सिमडेगा : गुरुवार को जिला परिषद बोर्ड की बैठक आहूत की गयी थी. किंतु जिले के सभी प्रखंड के जिला परिषद सदस्यों व प्रमुखों ने सीएनटी एवं एसपीटी एक्ट में संशोधन के विरोध में बैठक का बहिष्कार कर दिया. बैठक में जिप अध्यक्ष मनोन एक्का, उपाध्यक्ष बिरसा मांझी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू की गयी. सदस्यों ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन का विरोध करते हुए सदन से बाहर निकल गये.
\
इस संबंध में सदस्यों का कहना था कि सरकार द्वारा सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन करना बिल्कुल ही गलत है.सरकार आदिवासियों का अधिकार छीनने का काम कर रही है. जिसे बरदाश्त नहीं किया जायेगा. सदस्यों ने कहा कि जब तक सरकार इस निर्णय को वापस नहीं लेती आंदोलन जारी रहेगा.जिप सदस्य आयूषमा कंडुलना, जोनसन कंडुलना, जेम्स लुगून, फुलकुमारी समद, रौशनी कुल्लू, प्रमुख तिमोथियुस खाखा, रेखा मिंज, अनिमा डंुगडंुग, कांति केरकेट्टा के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




