ढोरीजोर गांव पहुंची मेडिकल टीम

Updated at : 24 Nov 2016 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
ढोरीजोर गांव पहुंची मेडिकल टीम

दो बच्चे सहित चार लोगों को सदर अस्पताल लाया गया सिमडेगा : केरसई प्रखंड के ढोरीजोर में मलेरिया का प्रकोप से संबंधित खबर प्रभात खबर में छपने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया. बुधवार को कुरडेग एवं सदर अस्पताल की मेडिकल टीम ढोरी जोर गांव पहुंची और शिविर लगा कर रोगियों का इलाज किया. […]

विज्ञापन
दो बच्चे सहित चार लोगों को सदर अस्पताल लाया गया
सिमडेगा : केरसई प्रखंड के ढोरीजोर में मलेरिया का प्रकोप से संबंधित खबर प्रभात खबर में छपने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया. बुधवार को कुरडेग एवं सदर अस्पताल की मेडिकल टीम ढोरी जोर गांव पहुंची और शिविर लगा कर रोगियों का इलाज किया. शिविर में 43 मरीजों का ब्लड सैंंपल लिया गया. जांच में 21 लोग मलेरिया से ग्रसित पाये गये.
इसमें एक ही परिवार के 12 लोग भी शामिल हैं. दो बच्चे सहित चार लोगों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल मेंं भरती कराया गया है, जहां जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ सुखदेव भगत की देखरेख में चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है. वहीं अन्य मरीजों को जांच के बाद मुफ्त दवा उपलब्ध कराया गया. मेडिकल टीम में डॉ केके शर्मा, मलेरिया निरीक्षक राजेंद्र सिंह मुंडा, आलोक , अमरेंद्र कुमार, शिव कुमार, ज्योति किड़ो आदि शामिल थे. जिला मलेरिया निरीक्षक राजेंद्र सिंह मुंडा ने बताया कि ढोरीजोर में मलेरिया का प्रकोप है, किंतु स्थिति नियंत्रण में है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola