बच्चों को प्रोत्साहित करना ही उद्देश्य
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2016 8:25 AM
विज्ञापन
कॉलेज में विज्ञान के शिक्षकों के लिए कार्यशाला आयोजित सिमडेगा : प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में इंस्पायर अवार्ड को लेकर विज्ञान शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में जिला शिक्षा पदाधिकारी नीरू पुष्पा टोप्पो मुख्य रूप से उपस्थित थीं. उन्होंने कार्यशाला का किया. इस दौरान उपस्थित शिक्षकों को इंस्पायर अवार्ड […]
विज्ञापन
कॉलेज में विज्ञान के शिक्षकों के लिए कार्यशाला आयोजित
सिमडेगा : प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में इंस्पायर अवार्ड को लेकर विज्ञान शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में जिला शिक्षा पदाधिकारी नीरू पुष्पा टोप्पो मुख्य रूप से उपस्थित थीं. उन्होंने कार्यशाला का किया. इस दौरान उपस्थित शिक्षकों को इंस्पायर अवार्ड में किये गये परिवर्तन की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गयी. डीइओ नीरू पुष्पा टोप्पो ने कहा कि बच्चों को प्रोत्साहित करना इंस्पायर अवार्ड का मुख्य उद्देश्य है.
इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए विज्ञान के विद्यार्थियों को तैयार करें. उनके अंदर अंतर्निहित खोजी प्रवृत्ति को जागृत करें. बच्चे स्वभाव से ही कल्पनाशील एवं सृजनशील होते हैं.
उनकी सृजनशीलता एवं क्रियाशीलता का उपयोग समाज की समस्याओं के समाधान में करें. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केंद्र सरकार द्वारा संपोषित है. नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन अहमदाबाद विद्यार्थियों के विचार एवं प्रोजेक्ट को जिला स्तर पर भाग लेने के लिए अनुशंसा करता है. मौके पर साधन सेवी डॉ दिलीप रवानी ने भी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी शिक्षकों को दी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से टीटीसी के प्रभारी प्राचार्य सुशील सिंह, योगेंद्र कुमार पांडेय, जितेंद्र कुमार सिंह, निरंतर डुंगडुंग, भूषण नायक, ममता कंडुलना व फुलमनी लकड़ा के अलावा विभिन्न विद्यालय के विज्ञान शिक्षक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










