ओड़गा में कॉलेज स्थापित होगा

बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण जलडेगा : जलडेगा प्रखंड के ओड़गा स्थित हाई स्कूल मैदान में भगवान बिरसा मुंडा जयंती सह राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक विमला प्रधान उपस्थित थे. अतिथियों […]
बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण
जलडेगा : जलडेगा प्रखंड के ओड़गा स्थित हाई स्कूल मैदान में भगवान बिरसा मुंडा जयंती सह राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक विमला प्रधान उपस्थित थे. अतिथियों को गाजे-बाजे के साथ नृत्य मंडली द्वारा कार्यक्रम स्थल तक लाया गया. ओड़गा उच्च विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों को माला पहनाया गया.
मौके पर मंत्री श्री मुंडा ने नवनिर्मित बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया. मंत्री व विधायक सहित अन्य अतिथियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर श्री मुंडा ने कहा कि बिरसा मुंडा ने शोषण एवं अत्याचार के विरुद्ध अंगरेजों से संघर्ष किया. जिसका परिणाम है कि आज हम स्वतंत्र जीवन व्यतीत कर रहे हैं.
बिरसा मुंडा के जीवन से हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बहुमत की सरकार है. सरकार राज्य के विकास के लिए कटिबद्ध है. सरकार द्वारा कई योजनाएं लायी गयी हैं. अब क्षेत्र का विकास काफी तेजी के साथ होगा. श्री मुंडा ने कहा कि मनरेगा के कार्यों में भी काफी सुधार हुआ है. मजदूरों को 15 दिनों में भुगतान करने का निर्देश दिया गया है. ग्रामीणों को रोजगार दिलाने के लिए सरकार द्वारा प्रयास जारी है. ओड़गा क्षेत्र में जो समस्याएं हैं, उसका समाधान करने का प्रयास होगा. उन्होंने कहा कि ओड़गा में महाविद्यालय की स्थापना की जायेगी.
विधायक विमला प्रधान ने कहा कि ओड़गा ओड़िशा सीमा पर स्थित है. यहां कई समस्याएं हैं. समस्याओं के समाधान के लिए बातचीत करेंगी. शिक्षा पर बल देते हुए विधायक विमला प्रधान ने कहा कि शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं है.
बच्चों को स्कूल जरूर भेजें. विद्यालय में सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं, जिसका लाभ उठाना चाहिए. भाजपा के मनोज नागेसिया ने कहा कि यहां के लोग भाजपा का साथ दें. यहां की सभी समस्याएं दूर की जायेंगी. बिजली, पेयजल व सड़क सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी.
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर, मुखिया लीली ग्रेस जोजो सहित कई लोगों ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम का संचालन दीपक पुरी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन प्रमुख बालमुनी लुगून ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीडीसी विजय कुमार मुंजनी, बीडीओ संजय कुमार कोंगाड़ी, सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, एलआरडीसी जेम्स सुरीन, ओमप्रकाश साहू, श्यामलाल शर्मा, थाना प्रभारी रणविजय शर्मा , प्रेमचंद मांझी, दिलेश्वर साहू, मधुसूदन महतो, मुखिया शिशिर डांग , मुखिया रोशन खड़िया, सूरजन मुंडा, पाहन दुबिया जोजो, अनसेलेम जोजो व पाहन राजपाल जोजो के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




