मजदूर सभा ने जुलूस निकाल कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Updated at : 09 Nov 2016 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
मजदूर सभा ने जुलूस निकाल कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

कोलेबिरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित रणबहादुर सिंह चौक के समीप भारत की कम्युनिस्ट पार्टी लिबरेशन प्रखंड कमेटी पालकोट के तत्वावधान में झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा ने सीएनटी व स्थानीय नीति के विरोध में मंगलवार को जुलूस निकाला और मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया. इस अवसर पर करीब 400 ग्रामीण उपस्थित थे. पुतला दहन […]

विज्ञापन
कोलेबिरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित रणबहादुर सिंह चौक के समीप भारत की कम्युनिस्ट पार्टी लिबरेशन प्रखंड कमेटी पालकोट के तत्वावधान में झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा ने सीएनटी व स्थानीय नीति के विरोध में मंगलवार को जुलूस निकाला और मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया.
इस अवसर पर करीब 400 ग्रामीण उपस्थित थे. पुतला दहन से पूर्व काफी संख्या में ग्रामीण नवाटोली बगीचा में जमा हुए. यहां से ग्रामीण जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कोलेबिरा रणबहादुर सिंह चौक पहुंचे. लोगों ने कहा कि किसी भी हालत में सीएनटी एक्ट व स्थानीय नीति में संशोधन को बरदाश्त नहीं करेंगे. सरकार सीएनटी एक्ट में छेड़छाड़ की कोशिश न करें, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम होंगे. आयोजन में मुख्य रूप से बालकिशुन भगत, लुथर सुरीन, अमर सोरेंग, लोगोय डुंगडुंग, निकोदीम लुगून, शिशिर सुरीन, प्रफुल्लित टोपनो, लीलावंती सुरीन व एमलेन सुरीन के अलावा अन्य लोगों ने मुख्य भूमिका निभायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola