धारदार हथियार से मार कर महिला की हत्या

Published at :12 Feb 2014 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
धारदार हथियार से मार कर महिला की हत्या

बोलबा(सिमडेगा) : थाना क्षेत्र स्थित करादोपानी पंचायत के गटीगढ़ा में सोमवार की रात को धारदार हथियार से मार कर अपराधियों ने एक महिला की हत्या कर दी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के अंबा टोली निवासी 25 वर्षीय ओडिल विलुंग नामक महिला अपने ही घर में रात को 10 बजे […]

विज्ञापन

बोलबा(सिमडेगा) : थाना क्षेत्र स्थित करादोपानी पंचायत के गटीगढ़ा में सोमवार की रात को धारदार हथियार से मार कर अपराधियों ने एक महिला की हत्या कर दी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के अंबा टोली निवासी 25 वर्षीय ओडिल विलुंग नामक महिला अपने ही घर में रात को 10 बजे के करीब सो रही थी.

कुछ लोग महिला के घर में आये तथा महिला को घर से उठा कर कुछ दूरी पर ले गये. महिला ने शोर भी मचाया, किंतु उसकी कोई मदद नहीं कर सका. लोगों ने घर से थोड़ी दूरी पर स्थित गटीगढ़ा में धारदार हथियार से मार कर महिला को मौत के घाट उतार दिया. महिला का पति काम करने के लिये बाहर गया हुआ है. घटना की सूचना के बाद थाना प्रभारी दिवाकर मंडल ने घटना स्थल पर जा कर शव को अपने कब्जे में कर लिया. थाना में अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है.

नहीं मिल रहा अन्नपूर्णा योजना का लाभ

कामडारा. अन्नपूर्णा योजना के तहत गरीबों को मिलने वाला चावल आवंटन की कमी के कारण प्रखंड में चावल का वितरण नहीं हो रहा है. इससे गरीबों को परेशानी हो रही है. इस संबंध में अंचल निरीक्षक ज्ञान प्रकाश खाखा ने बताया कि जनवितरण प्रणाली के अंतर्गत अन्नपूर्णा योजना से मिलने वाला चावल का आवंटन ही नहीं है. इसके कारण अन्नपूर्णा योजना का चावल लाभुकों के बीच वितरण नहीं हो सका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola