पत्थर से कूच कर ठेकेदार की हत्या

Published at :11 Feb 2014 2:19 AM (IST)
विज्ञापन
पत्थर से कूच कर ठेकेदार की हत्या

लेवी नहीं देने के कारण घटना को अंजाम दिया ठेठइटांगर(सिमडेगा) : ठेठइटांगर थाना क्षेत्र के गोरीडूबा कुड़पानी जंगल में एक ठेकेदार की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गयी. उक्त व्यक्ति पत्थर तोड़वाने का ठेकेदार था. वह चार दिनों से लापता था. जानकारी के मुताबिक बोलबा निवासी 40 वर्षीय मनोज सोरेंग शुक्रवार की सुबह […]

विज्ञापन

लेवी नहीं देने के कारण घटना को अंजाम दिया

ठेठइटांगर(सिमडेगा) : ठेठइटांगर थाना क्षेत्र के गोरीडूबा कुड़पानी जंगल में एक ठेकेदार की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गयी. उक्त व्यक्ति पत्थर तोड़वाने का ठेकेदार था. वह चार दिनों से लापता था. जानकारी के मुताबिक बोलबा निवासी 40 वर्षीय मनोज सोरेंग शुक्रवार की सुबह घर से निकला था. इसके बाद से ही घर वापस नहीं लौटा.

गुरुवार की रात्रि उसका शव गौरीडूबा कुड़पानी जंगल से बरामद किया गया. बताया जाता है कि मनोज सोरेंग को शुक्र वार की सुबह किसी ने मिस्त्री लेकर ताराबोगा बुलाया था. वह ताराबोगा पहुंचा और कुछ लोगों के साथ गोरीडूबा कुड़पानी जंगल की ओर गया था. इसके बाद से ही वह लापता था. परिजनों ने काफी खोजबीन की, किंतु कोई पता नहीं चला. रविवार को गांव के ही दो बच्चे लाह तोड़ने के लिये जंगल की ओर गये थे.

इसी क्रम में एक शव पड़ा देखा. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर लिया. शव की पहचान बोलबा निवासी मनोज सोरेंग के रूप में की गयी. बताया जाता है कि लेवी नहीं देने को लेकर ही अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी. घटना की सूचना पर कोलेबिरा विधायक एनोस एक्का भी वहां पहुंचे तथा ग्रामीणों व उनके परिजनों से घटना की जानकारी ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola