विशेष ग्राम सभा को सफल बनायें
Updated at : 27 Sep 2016 5:24 AM (IST)
विज्ञापन

आयोजन. दो को प्रस्तावित विशेष ग्राम सभा को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला सिमडेगा : प्रखंड कार्यालय के सभागार में राज्य स्तर पर दो अक्तूबर को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा को लेकर सोमवार को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डीडीसी विजय कुमार मुंजनी उपस्थित […]
विज्ञापन
आयोजन. दो को प्रस्तावित विशेष ग्राम सभा को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला
सिमडेगा : प्रखंड कार्यालय के सभागार में राज्य स्तर पर दो अक्तूबर को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा को लेकर सोमवार को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डीडीसी विजय कुमार मुंजनी उपस्थित थे. कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए डीडीसी श्री मुंजनी ने कहा कि दो अक्तूबर को प्रस्तावित विशेष ग्राम सभा के आयोजन को हर हाल में सफल बनायें. जिले में प्रत्येक पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया जाना है.
ग्राम सभा के माध्यम से ही योजना का चयन किया जाना है. ग्राम सभा को सशक्त बनाना हमारी जिम्मेवारी है. श्री मुंजनी ने कहा कि विशेष ग्राम सभा का आयोजन दो अक्तूबर को राज्य की सभी पंचायतों में होगा. कार्यक्रम को लेकर सरकार द्वारा निर्देश प्राप्त हुए हैं. जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी मयंक भूषण ने विशेष ग्राम सभा की रूपरेखा पर विस्तार पूर्वक चर्चा की.
उन्होंने बताया कि ग्राम सभा में विकास की शपथ, ग्राम पंचायत विकास योजना, स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन, कम लागत एवं बिना लागत की योजनाएं, महिला एवं शिशु कल्याण, मनरेगा के माध्यम से प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन एवं आजीविका, प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन व आदर्श गांव बनाने की योजना पर चर्चा की जानी है.
कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी अरविंद कुमार, एसडीओ दिलेश्वर महतो उपस्थित थे. इनके अलावा कार्यपालक दंडाधिकारी नंदजी राम ,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मो इसलामुल हक, बीडीओ बंधन लौंग, सहायक खनन पदाधिकारी श्री कपिलदेव के अलावा सभी प्रखंड के बीडीओ एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




