सिमडेगा कॉलेज की टीम बनी विजेता
Updated at : 27 Sep 2016 5:24 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा़ : ठेठइटांगर प्रखंड के कोनमेंजरा में कमल क्लब द्वारा आयोजित जिला स्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया. फाइनल मैच में सिमडेगा कॉलेज की टीम ने ट्राइब्रेकर में जामबहार की टीम को 4-2 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. सिमडेगा कॉलेज की ओर से विनीता डांग, शशि इंदवार,रीमा प्रधान एवं शीलवंती […]
विज्ञापन
सिमडेगा़ : ठेठइटांगर प्रखंड के कोनमेंजरा में कमल क्लब द्वारा आयोजित जिला स्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया. फाइनल मैच में सिमडेगा कॉलेज की टीम ने ट्राइब्रेकर में जामबहार की टीम को 4-2 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. सिमडेगा कॉलेज की ओर से विनीता डांग, शशि इंदवार,रीमा प्रधान एवं शीलवंती देवी ने गोल दागे.
मुख्य अतिथि राजेश कुमार सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया. सिमडेगा कॉलेज की इस जीत पर प्राचार्य डॉ सीएम सिंह, प्रो राजेश कुमार, डॉ राज कुमार प्रसाद, राज कुमार शर्मा व विजय श्रीवास्तव ने बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




