पतरातू ने चिड़िया माइंस को पराजित किया

Updated at : 29 Jul 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
पतरातू ने चिड़िया माइंस को पराजित किया

वीर शहीद थॉमस सोरेंग अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता सिमडेगा : अलबर्ट एक्का स्टेडियम में चल रही वीर शहीद थॉमस सोरेंग अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को लिटिल स्टार पतरातू रांची एवं फुटबॉल क्लब चिड़िया माइंस के बीच मैच खेला गया. संघर्षपूर्ण मुकाबले में पतरातू की टीम ने चिड़िया माइंस को 1-0 से पराजित कर अगले चक्र […]

विज्ञापन
वीर शहीद थॉमस सोरेंग अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता
सिमडेगा : अलबर्ट एक्का स्टेडियम में चल रही वीर शहीद थॉमस सोरेंग अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को लिटिल स्टार पतरातू रांची एवं फुटबॉल क्लब चिड़िया माइंस के बीच मैच खेला गया. संघर्षपूर्ण मुकाबले में पतरातू की टीम ने चिड़िया माइंस को 1-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया.
मध्यांतर तक दोनों ही टीमें बराबरी पर थी. दूसरे हॉफ के अंतिम समय में पतरातू की टीम ने एक गोल कर जीत हासिल की. आज के मैच में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी प्रदीप कुमार उरांव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ओड़गा ओपी प्रभारी रणविजय शर्मा उपस्थित थे.
आज के मैच को सफल बनाने में मनोज नागेसिया, संजय सिंधिया, राजेश सिंह, सतीश सिंह, विनोद तिर्की, विद्या बड़ाइक,बसंत सोरेंग, राकेश लकड़ा, श्याम सुंदर मिश्र, लक्ष्मण बड़ाइक, विनोद बड़ाइक, नरेश बड़ाइक, अरविंद मिंज, प्रवीण कुजूर व अनुग्रह गिदनी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. 29 जुलाई को बंडामुंडा फुटबॉल क्लब ओड़िशा बनाम सोलंकी फुटबॉल क्लब रांची के बीच एवं इलेवन स्टार चक्रधरपुर बनाम संग्राम फुटबॉल क्लब बांबड़ा के बीच मैच खेला जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola