उदघाटन मैच में इरबा रांची की टीम विजयी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jul 2016 8:00 AM
विज्ञापन
वीर शहीद थॉमस सोरेंग फुटबॉल प्रतियोगिता आरंभ विभिन्न राज्यों की 31 टीमें भाग ले रही हैं सिमडेगा : अलबर्ट एक्का स्टेडियम में 18वीं वीर शहीद थॉमस सोरेंग अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एसडीओ दिलेश्वर महतो एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएसपी प्रदीप उरांव, नगर परिषद अध्यक्ष […]
विज्ञापन
वीर शहीद थॉमस सोरेंग फुटबॉल प्रतियोगिता आरंभ
विभिन्न राज्यों की 31 टीमें भाग ले रही हैं
सिमडेगा : अलबर्ट एक्का स्टेडियम में 18वीं वीर शहीद थॉमस सोरेंग अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एसडीओ दिलेश्वर महतो एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएसपी प्रदीप उरांव, नगर परिषद अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी व सीओ प्रवीण कुमार सिंह उपस्थित थे.
प्रतियोगिता का उदघाटन अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया. अतिथियों का स्वागत पैंकी नृत्य के साथ किया गया. उदघाटन मैच की शुरुआत मुख्य अतिथि एसडीओ श्री महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. उदघाटन मैच में इरबा रांची की टीम ने झिरपानी ओड़िशा की टीम को 3-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया.
निर्णायक की भूमिका प्रदीप राम, रोबर्ट टोप्पो व प्रमोद साहू ने निभायी. प्रतियोगिता के आयोजक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि 18 साल से इस प्रतियोगिता का आयोजन लगातार किया जा रहा है. शहीद के नाम से आयोजित प्रतियोगिता में इस बार झारखंड, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ एवं बिहार की 31 टीमें भाग ले रही हैं. फाइनल मैच 15 अगस्त को खेला जायेगा.
कार्यक्रम का संचालन श्याम सुंदर मिश्रा ने किया. मौके पर मनोज नागेसिया, सतीश सिंह, संजय सिंधिया, मरियानुस एक्का, विनोद तिर्की, दिव्या बड़ाइक, राकेश लकड़ा, लक्ष्मण बड़ाइक, संदीप नाग, बसंत सोरेंग, विनोद बड़ाइक,अनुग्रह गिदनी, प्रवीण कुजूर, नरेश बड़ाइक,कंचन कबीर, अजय तुरी, कमांडो, सुधाकर साही, धनंजय केसरी, महावीर बड़ाइक, सत्यनारायण प्रसाद व गोपाल केसरी सहित काफी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










