ऋण दिया नहीं, रिकवरी का नोटिस भेज दिया
Updated at : 22 Jul 2016 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

ठेठइटांगर (सिमडेगा) : बैंक द्वारा ऋण नहीं देने के बावजूद ऋण रिकवरी के लिए नोटिस भेज दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. नोटिस सलगापोस स्थित केनरा बैंक द्वारा भेजा गया है. रिकवरी नोटिस सलगापोछ निवासी तारसियुस कुल्लू व विक्टोर कुल्लू को मिला है. नोटिस में 50-50 हजार रुपये ऋण दिखाया गया है. नोटिस […]
विज्ञापन
ठेठइटांगर (सिमडेगा) : बैंक द्वारा ऋण नहीं देने के बावजूद ऋण रिकवरी के लिए नोटिस भेज दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. नोटिस सलगापोस स्थित केनरा बैंक द्वारा भेजा गया है. रिकवरी नोटिस सलगापोछ निवासी तारसियुस कुल्लू व विक्टोर कुल्लू को मिला है.
नोटिस में 50-50 हजार रुपये ऋण दिखाया गया है. नोटिस मिलते ही उक्त दोनों व्यक्ति काफी परेशान हैं. गुरुवार को तारसियुस व विक्टोर बीडीओ हरि उरांव के पास पहुंचे और मामले की जानकारी दी. बीडीओ ने इसकी जांच के लिए प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नंदेश्वर दास को केनरा बैंक भेजा है. इस संबंध में बैंक के शाखा प्रबंधक का कहना है कि यह मामला उनके योगदान देने के पूर्व का है. वह इसकी जांच करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




