दो माह का वेतन कटा

Published at :29 Dec 2013 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
दो माह का वेतन कटा

सिमडेगा : उपायुक्त प्रवीण कुमार टोप्पो ने जलडेगा प्रखंड के परबा पंचायत कर्मियों के दिसंबर व जनवरी के वेतन पर रोक लगा दी है. जिनके वेतन रोके गये हैं. उसमें पंचायत सेवक महेंद्र नाथ ओहदार, जन सेवक अघनु महतो, राजस्व कर्मचारी सिद्धेश्वर पासवान एवं रोजगार सेवक अभय सांगा शामिल हैं. यह कार्रवाई ग्रामीणों द्वारा किये […]

विज्ञापन

सिमडेगा : उपायुक्त प्रवीण कुमार टोप्पो ने जलडेगा प्रखंड के परबा पंचायत कर्मियों के दिसंबर व जनवरी के वेतन पर रोक लगा दी है. जिनके वेतन रोके गये हैं. उसमें पंचायत सेवक महेंद्र नाथ ओहदार, जन सेवक अघनु महतो, राजस्व कर्मचारी सिद्धेश्वर पासवान एवं रोजगार सेवक अभय सांगा शामिल हैं.

यह कार्रवाई ग्रामीणों द्वारा किये गये शिकायत पर की गयी है. परबा में जनता दरबार में ग्रामीणों ने उपायुक्त के समक्ष शिकायत की थी कि उक्त कर्मी पंचायत सचिवालय से अनुपस्थित रहते हैं तथा कार्यालय में ताला लटका रहता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola