640 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jul 2025 10:46 PM
अवैध शराब के विरुद्ध चलाया गया छापामारी अभियान
सिमडेगा. जिले में अवैध शराब की रोकथाम के लिए लगातार जागरूकता व छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में पिछले सप्ताह 10 से 16 जुलाई तक थाना प्रभारी के नेतृत्व छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें 640 किलो जावा महुआ तथा 17 लीटर शराब को जब्त कर नष्ट किया गया. छापामारी में मुख्य रूप से ठेठईटांगर के पंडीरीपानी, जोराम कुम्हारटोली, कोरोमियां, जलडेगा के कारीमाटी बस्तीटोली, कोलमडेगा, जलडेगा खड़ियाटोली, तेलीटोली, जामटोली, बलडेगा, कारीमाटी सवागटोली, महाबुआंग के कटिका पहानटोली, केरसई के घाघरीडीपा, रूसू, गटीकच्छार, किनकेल, गोरारजोर, पाकरटांड़ के ढावठाटोली, रेंगारीह के कोनबेगी चिडराटोली, मुफस्सिल थाना के बानाबीरा बाजारटोली, सेवई बाजारटांड़, बांसजोर के बरडेगा, गिरदा ओपी के कोहिपाट, हुरदा व मरानी में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान 640 किलोग्राम जावा महुआ तथा 17 लीटर अवैध देसी शराब जब्त कर नष्ट किया गया. अवैध शराब बनाने के लिए उपयोग होनेवाली भट्ठी व सामानों को भी नष्ट किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










