उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सिमडेगा : कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा धाम में आयोजित मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. मेले के अवसर पर रामरेखा धाम में चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है. मेला में झारखंड के अलावा ओड़िशा, बिहार, तथा छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश से दुकानदारों काआगमन हुआ है. रामरेखा धाम पहाड़ी की सतह पर […]
सिमडेगा : कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा धाम में आयोजित मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. मेले के अवसर पर रामरेखा धाम में चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है.
मेला में झारखंड के अलावा ओड़िशा, बिहार, तथा छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश से दुकानदारों काआगमन हुआ है. रामरेखा धाम पहाड़ी की सतह पर सैंकड़ों की संख्या में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी हुई हैं.
मेले में भाग लेने के लिए तथा कार्तिक पूर्णिमा में स्नान करने के लिए शनिवार को रामरेखा धाम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. रामरेखा धाम में पहाड़ी की गुफा में स्थित मंदिर तथा मंदिर के अंदर भगवान की प्रतिमा लोगों के लिए श्रद्धा व आस्था का केंद्र बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




