साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

– दुष्कर्म का आरोपी दूर का रिश्ते में चाचा लगता था – आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के ठाकुर टोली स्थित ढेबर ग्राम में रविवार को दोपहर में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ एक 22 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया. आरोपी रिश्ते में दूर का चाचा लगता था. […]
– दुष्कर्म का आरोपी दूर का रिश्ते में चाचा लगता था
– आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के ठाकुर टोली स्थित ढेबर ग्राम में रविवार को दोपहर में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ एक 22 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया. आरोपी रिश्ते में दूर का चाचा लगता था. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार के दिन बंगरू निवासी अनुज प्रसाद उर्फ बब्लू ढेबर ग्राम आया.
गांव की ही एक साढ़े तीन साल की बच्ची चाचा चाचा कहते हुए उसकी गोद में चढ़ गयी. अनुज प्रसाद ने बच्ची को चॉकलेट खिलाने के बहाने कहीं ले गया तथा कुछ देर के बाद उसे घर के पास छोड़ दिया. इसी क्रम में बच्ची की मां बच्ची को स्नान कराने ले गयी. इसी दौरान बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया.
बच्ची के पिता तथा अन्य लोगों ने अनुज प्रसाद की जम कर पिटायी की. लोगों ने अनुज को पीटते हुए पुलिस के पास लाये. महिला थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुज को गिरफ्तार कर लिया. इधर बच्ची तथा अनुज प्रसाद की मेडिकल जांच भी की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




