भाजपा नेता के घर पर अंधाधुंध फायरिंग

– बाल–बाल बचे बसंत लकड़ा सिमडेगा : ठेठइटांगर थाना क्षेत्र के रेंगारीह में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता बसंत लकड़ा के घर अपराधियों गोलियों की बौछार की. किंतु भाजपा नेता श्री लकड़ा बाल–बाल बच गये. अपराधियों ने लगभग आठ–दस गोलियां चलायी. जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे बसंत लकड़ा अपने घर में […]
– बाल–बाल बचे बसंत लकड़ा
सिमडेगा : ठेठइटांगर थाना क्षेत्र के रेंगारीह में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता बसंत लकड़ा के घर अपराधियों गोलियों की बौछार की. किंतु भाजपा नेता श्री लकड़ा बाल–बाल बच गये. अपराधियों ने लगभग आठ–दस गोलियां चलायी.
जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे बसंत लकड़ा अपने घर में थे. इसी क्रम में अज्ञात अपराधियों ने उनके घर पर गोलीबारी शुरू कर दी. अपराधी खिड़की के माध्यम से बंदूक डाल कर गोली चला रहे थे. इस घटना में बसंत लकड़ा व उनके परिवार के लोग बाल–बाल बच गये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये.
घटना की जानकारी बसंत लकड़ा ने पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही सदर थाना प्रभारी परमेश्वर प्रसाद, ठेठइटांगर थाना प्रभारी बृजलाल राम पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली. पुलिस ने छापामारी अभियान भी चलाया. किंतु अपराधी फरार हो चुके थे. थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




