सजी दुकानें, धनतेरस आज

Published at :01 Nov 2013 3:18 AM (IST)
विज्ञापन
सजी दुकानें, धनतेरस आज

सिमडेगा : शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी धनतरेस के अवसर पर दुकान सजाये गये हैं. इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रीक, ज्वेलरी, मोटरसाइकिल शोरूम, बरतन दूकानों के अलावा अन्य दुकानों में भी धनतेरस के अवसर पर खरीदारी के लिये विशेष तैयारी की गयी है. हर खरीदारी पर विशेष छूट तथा निश्चित उपहार दिये जा रहे हैं. […]

विज्ञापन

सिमडेगा : शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी धनतरेस के अवसर पर दुकान सजाये गये हैं. इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रीक, ज्वेलरी, मोटरसाइकिल शोरूम, बरतन दूकानों के अलावा अन्य दुकानों में भी धनतेरस के अवसर पर खरीदारी के लिये विशेष तैयारी की गयी है. हर खरीदारी पर विशेष छूट तथा निश्चित उपहार दिये जा रहे हैं.

गोपालजी ज्वेलर्स: गोपालजी ज्वेलर्स के संचालक चिंटू ने बताया कि धनतेरस के अवसर पर इस बार हॉलमार्क् ज्वेलरी का विशाल संग्रह है. सोने की खरीदारी पर आकर्षक उपहार दिये जा रहे हैं. ज्वेलरी के मजदूरी में 30 प्रतिशत तक की छूट है. प्रत्येक खरीदारी पर उपहार दिये जा रहे हैं.

राज ज्वेलर्स में पांच हजार की खरीदारी पर एक चांदी का सिक्का मुफ्त में दिया जा रहा है. इसी प्रकार दीप ज्वेलर्स, अलंकार ज्वेलर्स, शिव ज्वेलर्स, लक्ष्मी ज्वेलर्स में भी प्रत्येक खरीदारी पर छूट उपहार दिये जा रहे हैं.

साउंड एंड विजन: साउंड एंड विजय के संचालक राजेश शर्मा ने बताया कि सैमसंग की खरीदारी पर ग्लेक्सी टैबलेट, स्टीम आयरन एक हजार का कैश बैग, सोनी में वन जीबी का चिप, हैंडसेट, गोदरेज में मिक्सी, आयरन, एयरटेल टीएच की खरीदारी पर एक वर्ष के रीचार्ज पर सेटअप बॉक्स फ्री, अन्य सामानों की खरीदारी पर भी आकर्षक उपहार दिये जा रहे हैं.

माइक्रो कंप्यूटर में कंप्यूटर तथा लैपटॉप की खरीदारी पर 11 प्रकार के उपहार दिये जा रहे है. सर्किट सीटी, रूपशी डीजीटल स्टूडियो के अलावा अन्य इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में भी खरीदारी पर विशेष उपहार की व्यवस्था की गयी है.

महिंद्रा ट्रैक्टर: महिंद्रा ट्रैक्टर की खरीदारी पर स्क्रेच कार्ड दिया जा रहा है. कार्ड में मोटरसाइकिल, चांदी का सिक्का, डिजीटल कैमरा के अलावा अन्य सामान उपहार में दिये जा रहे हैं.

स्वास्तीक ऑटो हीरो शो रूम: में प्रत्येक गाड़ी की खरीदारी पर आकर्षक उपहार, बजाज अमन ऑटो में बजाज मोटरसाइकिल की खरीदारी पर एक लाख का इंश्यूरेश, एक हेलमेट फ्री, डिवाइन होंडा में प्रत्येक खरीदारी पर स्क्रेच कूपन, शमलेश्वरी टीवीएस शो रूम में प्रत्येक खरीदारी पर एक वर्ष का इंश्योरेंस फ्री तथा विशेष उपहार दिया जा रहा है.

बॉबे स्टील: बॉबे स्टील में सभी प्रकार के बरतनों का विशाल संग्रह ग्राहकों के लिये लाया गया है. यहां पर प्रत्येक खरीदारी पर 15 से 40 प्रतिशत की छूट ग्राहकों को दी जा रही है.

इसी प्रकार उमा स्टोर में प्रत्येक खरीदारी पर 10 से 30 प्रतिशत की छूट, पांच हजार की खरीदारी पर विशेष उपहार, इसी प्रकार बासन घर, राधिक स्टील, श्याम फर्नीचर, बालाजी, प्रकाश स्टील, गोपाल स्टील के अलावा अन्य बरतन दूकानों में ग्राहकों को छूट दी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola