भाजपा ही विकास करेगी

Published at :29 Oct 2013 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ही विकास करेगी

सिमडेगा/ठेठईटांगर : कांग्रेस पार्टी ने देश को कंगाल बना दिया. आगे भी कांग्रेस की सरकार बनी तो देश गुलाम हो जायेगा. यह बातें ठेठईटांगर प्रखंड के विभिन्न स्थलों पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद सह लोक सभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा ने कही. श्री मुंडा ने कहा कि देश में 65 प्रतिशत आबादी […]

विज्ञापन

सिमडेगा/ठेठईटांगर : कांग्रेस पार्टी ने देश को कंगाल बना दिया. आगे भी कांग्रेस की सरकार बनी तो देश गुलाम हो जायेगा. यह बातें ठेठईटांगर प्रखंड के विभिन्न स्थलों पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद सह लोक सभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा ने कही.

श्री मुंडा ने कहा कि देश में 65 प्रतिशत आबादी निरक्षर है. कांग्रेस यह नहीं चाहती कि क्षेत्र के लोग शिक्षित हों तथा अपने अधिकार के प्रति जागरूक हो सकें. देश में सबसे लंबे समय तक राज किया है. उसने क्षेत्र के लोगों को धोखा दिया है. जातिवाद कर देश के लोगों को लड़ाने का काम किया है.

झारखंड के मंत्री नेता यहां के लोगों की गाढ़ी कमाई को लूटा है. कड़िया मुंडा ने महिलाओं से कहा कि वे जागरूक हो. महिलाओं की जागरूकता से ही समाज का विकास होगा. देश राज्य के विकास के लिये भाजपा को साथ दें.

श्री मुंडा ने प्रखंड के बाघचट्टा, ताराबोगा, सलंगापोस, ठेठईटांगर में पीसीसी पथ का शिलान्यास, फरसापानी में सामुदायिक भवन का उदघाटन किया गया. सभा को मुख्य रूप से पूर्व निर्मल कुमार बेसरा, ओमप्रकाश साहू, दीपक पुरी, डॉ महेंद्र भगत, संजय ठाकुर के अलावा अन्य लोगों ने भी संबोधित किया. यहां पर मुख्य रूप से रमेश प्रसाद, देवसागर ठाकुर, श्यामलाल शर्मा, लीलू राम अग्रवाल, कृष्णा बड़ाइक, इसीदोर केरकेट्टा, शिवनाथ मेहर, अनिल सिंह, लक्ष्मण बड़ाईक, दुबराज प्रसाद सिंह, सखी बड़ाइक आदि शामिल थे.

इधर शहरी क्षेत्र के ठाकुर टोली, डीपा टोली में पीसीसी पथ का शिलान्यास कड़िया मुंडा ने नारियल फोड़ कर किया. यहां पर ग्रामीणों ने श्री मुंडा का भव्य स्वागत किया. यहां पर मुख्य रूप से विधायक विमला प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष फुलसुंदरी देवी, उपाध्यक्ष संतोष देवी, संजय ठाकुर, लीलूराम अग्रवाल, श्यामलाल शर्मा, डॉ महेंद्र भगत, दीपक, अनुप प्रसाद, संजीत यादव आदि उपस्थित थे. सोमवार को बांसजोर में भी श्री मुंडा ने सभा की. उन्होंने राज्य तथा देश के विकास के लिये भाजपा को साथ देने का आह्वान किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola