लक्ष्मी पूजा समिति का पुनर्गठन

सिमडेगा : डेली मार्केट में लक्ष्मी पूजा को लेकर समिति की बैठक हुई. बैठक में डेली मार्केट के दुकानदारों ने भाग लिया. इसमें लक्ष्मी पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में समिति का पुनर्गठन किया गया. जिसमें भरत प्रसाद को अध्यक्ष, मुकेश प्रसाद को उपाध्यक्ष, चंदन प्रसाद को सचिव, राम कुमार महतो […]
सिमडेगा : डेली मार्केट में लक्ष्मी पूजा को लेकर समिति की बैठक हुई. बैठक में डेली मार्केट के दुकानदारों ने भाग लिया. इसमें लक्ष्मी पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में समिति का पुनर्गठन किया गया.
जिसमें भरत प्रसाद को अध्यक्ष, मुकेश प्रसाद को उपाध्यक्ष, चंदन प्रसाद को सचिव, राम कुमार महतो को उप सचिव, राम दास को कोषाध्यक्ष, विनित प्रसाद को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया. बैठक में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर आकर्षक विद्युत साज सज्जा करने का निर्णय लिया गया.
बैठक में मुख्य रूप से सुनील मिश्र, बच्चन प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, नरेशी शर्मा, जितेंद्र गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, नरेंद्र साव, इन्नु कुमार, दिलीप प्रसाद, मुन्ना गुप्ता, नवीन सिंह, संजय महतो आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




