संगठन की मजबूती पर जोर

सिमडेगा : स्थानीय आनंद भवन में भारतीय जनता पार्टी जिला समिति की बैठक जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला समिति के पदाधिकारियों के अलावा सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित थे. बैठक में जिला प्रभारी सह प्रदेश मंत्री भूपन साहू, अनुसूचित जनजाति प्रभारी राजन बड़ाइक, महिला मोरचा जिला प्रभारी निर्मला […]
सिमडेगा : स्थानीय आनंद भवन में भारतीय जनता पार्टी जिला समिति की बैठक जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला समिति के पदाधिकारियों के अलावा सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित थे. बैठक में जिला प्रभारी सह प्रदेश मंत्री भूपन साहू, अनुसूचित जनजाति प्रभारी राजन बड़ाइक, महिला मोरचा जिला प्रभारी निर्मला सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे.
बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया. जिला प्रभारी भूपन साहू ने कहा कि कार्यकर्ता सभी मतभेदों को भुला कर संगठन के लिये इमानदारी पूर्वक कार्य करें. उन्होंने कहा कि चुनाव की तैयारी में अभी से ही लग जायें. उन्होंने उपस्थित जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये.
बैठक में मुख्य रूप से लक्ष्मण बड़ाइक, श्यामलाल शर्मा, संजय शर्मा, दीपक पूरी, अनूप प्रसाद, ईश्वर साहू, राजमनी प्रधान, नंदजलाल बड़ाइक, कोंदेश्वर राम, सोनी वर्मा, संजीत यादव, रंधीर प्रसाद, शहदेव दास, कृष्णा राय कोटवार, विजय साहू, गिरधारी प्रसाद, बबिता बड़ाइक, शहदेव दास, विजय गुप्ता, रमेश प्रसाद, रूगनी देवी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




