आजसू पार्टी का जागरूकता रथ रवाना

Published at :30 Sep 2013 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
आजसू पार्टी का जागरूकता रथ रवाना

सिमडेगा : केंद्रीय समिति द्वारा पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत राज्य को विशेष दरजा देने की मांग को लेकर आजसू के जागरूकता रथ को रवाना किया गया. स्थानीय आनंद भवन के निकट जिला अध्यक्ष रावेल लकड़ा ने रथ को हरी झंडी दिखा कर विदा किया. श्री लकड़ा ने कहा कि आजसू के पहला संघर्ष से […]

विज्ञापन

सिमडेगा : केंद्रीय समिति द्वारा पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत राज्य को विशेष दरजा देने की मांग को लेकर आजसू के जागरूकता रथ को रवाना किया गया. स्थानीय आनंद भवन के निकट जिला अध्यक्ष रावेल लकड़ा ने रथ को हरी झंडी दिखा कर विदा किया.

श्री लकड़ा ने कहा कि आजसू के पहला संघर्ष से ही झारखंड राज्य का निर्माण हुआ तथा दूसरा संघर्ष से राज्य को विशेष राज्य का दरजा दिलाया जायेगा. उन्होंने कहा कि विशेष दरजा दिलाने को लेकर ही यह अभियान चलाया जा रहा है. यह रथ जिले में विभिन्न प्रखंडों गांव में जा कर लोगों के बीच जागरूकता फैलायेगा. उन्होंने कहा कि इस अभियान में अधिक से अधिक लोग सहयोग करें तभी झारखंड को विशेष राज्य का दरजा मिलेगा. इस अवसर पर मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव खुशी राम कुमार, जिला सचिव उपेंद्र श्रीवास्तव, मतियस कुल्लू, अर्जुन मिस्त्री, अंतोनी खेस, दीपा कुमारी, अगस्तुस मास्टर, तिलका रमण, नमन टोपनो, संदीप साहू के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola