पुत्रों की लंबी उम्र की कामना

सिमडेगा : तीन दिवसीय जीतिया पर्व शनिवार को पारन के साथ ही संपन्न हो गया. गुरुवार को ही नहाय खाय के साथ जीतिया पर्व की शुरुआत हुई. शुक्रवार को दिन भर माताएं उपवास रख कर अपने पुत्रों के मंगलमय जीवन की कामना की. दिन भर मंदिरों में माताओं को पूजा–अर्चना करते हुए देखा गया. मंदिर […]
सिमडेगा : तीन दिवसीय जीतिया पर्व शनिवार को पारन के साथ ही संपन्न हो गया. गुरुवार को ही नहाय खाय के साथ जीतिया पर्व की शुरुआत हुई. शुक्रवार को दिन भर माताएं उपवास रख कर अपने पुत्रों के मंगलमय जीवन की कामना की. दिन भर मंदिरों में माताओं को पूजा–अर्चना करते हुए देखा गया.
मंदिर परिसर में सुबह से लेकर रात तक माताओं को जीतिया पर्व की कथा सुनते हुए देखा गया. पुरोहितों ने जीतिया पर्व के महत्व एवं इसके प्रभाव के बारे में माताओं को बताया. दिन और रात भर उपवास रखने के बाद आज सुबह में माताओं ने स्नान कर पूजा–अर्चना की. इसके बाद पारन के रूप में प्रसाद ग्रहण किया. कई घरों में माताओं ने गुरुवार तथा शुक्रवार लगातार दो दिन तक उपवास रख कर अपने पुत्रों के मंगलमय जीवन की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




