वृद्ध की हत्या, प्राथमिकी दर्ज

कोलेबिरा : थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमटोली अंबाटोली में वृद्ध की तेज हथियार व पत्थर से कूच कर हत्या दी गयी. 21 सितंबर को रंगरोरी नाला जंगल के पास 65 वर्षीय मनसिद्ध सुरीन (पिता स्व जोहन सुरीन) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी. वहीं साक्ष्य को छुपाने के लिए उसके चेहरे को पत्थर से […]
कोलेबिरा : थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमटोली अंबाटोली में वृद्ध की तेज हथियार व पत्थर से कूच कर हत्या दी गयी. 21 सितंबर को रंगरोरी नाला जंगल के पास 65 वर्षीय मनसिद्ध सुरीन (पिता स्व जोहन सुरीन) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी.
वहीं साक्ष्य को छुपाने के लिए उसके चेहरे को पत्थर से कूच दिया गया. इधर कोलेबिरा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सिमडेगा भेज दिया.
मृतक की पत्नी एलानी सुरीन द्वारा दर्ज करायी प्राथमिकी में उक्त गांव के ही राजेश सुरीन (पिता विश्रम सुरीन), शीतल सुरीन (पिता रॉयन सुरीन) तथा जुसाफ सुरीन (पिता सुदर्शन सुरीन) को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. थाना में कांड संख्या 61/13 धारा 302, 34 भादवि के तहत मामला किया गया है. आरोपी घटना के बाद गांव से फरार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




