47 बच्चों ने ग्रहण किया प्रथम परम प्रसाद

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Apr 2025 9:44 PM

विज्ञापन

आरसी चर्च में प्रथम परम प्रसाद ग्रहण समारोह

विज्ञापन

बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित आरसी चर्च में प्रथम परम प्रसाद ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर 47 बच्चे-बच्चियों ने प्रथम परम प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर विशेष मिस्सा पूजा की गयी. मिस्सा पूजा फादर राजेश केरकेट्टा, फादर राफेल, फादर अलबिनुस ने संपन्न कराया तथा बच्चों को प्रथम परम प्रसाद संस्कार ग्रहण कराया. परम प्रसाद संस्कार में भाग लेने वाले बच्चे सफेद कपड़े पहनकर तथा हाथों में मोमबत्ती लेकर जुलूस की शक्ल में चर्च में प्रवेश किये. संस्कार करने वाले बच्चों ने ईश्वर को धन्यवाद देते हुए परम प्रसाद ग्रहण किया. पल्ली पुरोहित फादर राजेश केरकेट्टा ने संस्कार में भाग लेने वाले बच्चों को एक-एक कर परम प्रसाद ग्रहण कराया. फादर राजेश ने कहा कि परम प्रसाद संस्कार लेने से पवित्र आत्मा का वरदान मिलता है. कहा कि इस संस्कार को ग्रहण करने से अच्छे जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है. उन्होंने बच्चों को संस्कारी व अच्छा इंसान बनने का संदेश दिया. फादर ने कहा कि बच्चों के पहले गुरु उसके माता-पिता होते हैं. माता-पिता जैसा संस्कार देंगे, बच्चे वैसे ही आगे बढ़ेंगे. कहा कि जिस बच्चे ने आज परम प्रसाद ग्रहण किया उसके दिल में ईश्वर वास कर गये. मनुष्य के दिल में ही ईश्वर का मंदिर होता है. संस्कार ग्रहण करने वाले बच्चों को उनके अभिभावकों व परिजनों ने स्वागत किया. इस अवसर पर ब्रदर विनोद, ब्रदर आरोग्यमं, ब्रदर बेंजामीन, सिस्टर सुषमा, सिस्टर रेश्मा, अलबिनुस लुगून, त्योफित डांग, विजय केरकेट्टा, क्लेमेंट टेटे, निकोलस होबो, शीला नंद बागे उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola