भाजपा की बैठक में प्रभारियों की प्रतिनियुक्ति

Published at :20 Sep 2013 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा की बैठक में प्रभारियों की प्रतिनियुक्ति

सिमडेगा : भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष रंधीर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर उपस्थित थे. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया. पंचायत संयोजक व सह संयोजक का चयन किया गया. प्रत्येक पंचायत में 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाने […]

विज्ञापन

सिमडेगा : भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष रंधीर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर उपस्थित थे. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया. पंचायत संयोजक सह संयोजक का चयन किया गया.

प्रत्येक पंचायत में 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाने का निर्णय लिया गया. इसके लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गयी. ग्रामीण मंडल प्राथमिक सदस्यों को सम्मेलन 20 अक्तूबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया.

बूथ समिति पंचायत समिति सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया. बैठक में दौरान भाजपा जिला समिति का पुनर्गठन किया गया. इसमें राजमनी प्रधान को अध्यक्ष, कुंती देवी, सीता देवी, देवप्रभा देवी, कविता ठाकुर को उपाध्यक्ष, रीणा देवी, सगनी देवी को महामंत्री, शोभा देवी, शारदा देवी, कमला देवी, सानिया देवी, शांति देवी को मंत्री, सुशीला देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया.

कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में उषा देवी, विमला देवी, राधिका बड़ाइक, तेतरी देवी, ग्रेसमनी टोप्पो,हेलेन टोप्पो, शकुंतला देवी, लीला देवी, बालमती देवी, सुनैना देवी, साधना होता, मीना षाड़ंगी, विमला देवी, ललिता देवी, अंजनी देवी, पूनम देवी, ढुलकी देवी, सरिता देवी, विंदेश्वरी देवी, ललिता देवी, धनमती देवी, सरस्वती देवी, संपत्ति देवी, रेखा देवी, कनको देवी, नमंती देवी, इंदु देवी, देवकी देवी, कुंती देवी, सुखी देवी को चुना गया. विमला प्रधान,कड़िया मुंडा, संजय ठाकुर, दुर्ग विजय सिंह देवी, ओमप्रकाश साहू, निर्मल कुमार बेसरा, सुशील श्रीवास्तव, विजया लक्ष्मी प्रसाद, फूलसुंदरी देवी, संतोष देवी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया.

बैठक में मुख्य रूप से दीपक पूरी, अजरुन साव, लक्ष्मण बड़ाइक, राजमनी प्रधान, बसंत प्रधान, दुर्ग विजय सिंह देव, हीरा राम, जगदीश साहू, मुकेश मिश्र, संदीप टोप्पो, संजय केवट, शहदेव दास, सुरेंद्र प्रसाद,कृष्णा मांझी, सगनी देवी, देवी सिंह, भोला साहू, देवकीनंद साय, नारायण महतो, राजेंद्र सिंह, सोनी वर्मा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola