कई लोगों ने झाविमो की सदस्यता ग्रहण की

Published at :20 Sep 2013 2:01 AM (IST)
विज्ञापन
कई लोगों ने झाविमो की सदस्यता ग्रहण की

सिमडेगा : स्थानीय जयप्रकाश नारायण उद्यान में झारखंड विकास मोरचा की बैठक जिला अध्यक्ष दिलमोहन साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में लोक सभा संचालन समिति व प्रखंड संचालन समिति गठित करने का निर्णय लिया गया. तीन अक्तूबर तक बूथ समिति का गठन कर लेने का निर्देश दिया गया. बैठक में अन्य पार्टी को छोड़ […]

विज्ञापन

सिमडेगा : स्थानीय जयप्रकाश नारायण उद्यान में झारखंड विकास मोरचा की बैठक जिला अध्यक्ष दिलमोहन साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में लोक सभा संचालन समिति प्रखंड संचालन समिति गठित करने का निर्णय लिया गया.

तीन अक्तूबर तक बूथ समिति का गठन कर लेने का निर्देश दिया गया. बैठक में अन्य पार्टी को छोड़ कई लोगों ने झाविमो की सदस्यता ग्रहण की. जिन्हें केंद्रीय महासचिव सुनील कुमार साहू ने माला पहना कर स्वागत किया. झाविमो में शामिल होनेवालों में उपदेश राम, राजु राम, प्रदीप टेटे आदि शामिल हैं.

बैठक में जिला महासचिव लिबनुस टेटे, केंद्रीय महिला मोरचा अध्यक्ष आश्रिता कुजूर, तुलसी साहू, अंतोनी मिंज, लिबनुस किंडो, फ्रांसिस जेवियर मिंज, विरेंद्र प्रसाद, योधन नायक, अजरुन होरो, माधुरी सोरेंग, संदीप नाग, राजेश डुंगडुंग, राजेश सोरेंग, रोशनी कुल्लू, जुलियस कुजूर, चंद्रकिशोर खड़िया, मो जुबेर, कैलाश अग्रवाल, दीपक खेस, कंचन रानी एक्का, जेवियर केरकेट्टा, पृथ्वीराज चौहान आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola