लू लगने से मजदूर की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2015 8:05 PM
सिमडेगा. ठेठइटांगर थाना क्षेत्र के कोनमेंजरा बाजारटांड़ के निकट लू लगने से एक मजदूर की मौत हो गयी. हालांकि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसकी मौत लू लगने से हुई है या किसी और वजह से. जानकारी के मुताबिक कोनमेंजरा मांझी टोली निवासी 55 वर्षीय इग्नासियुस बिलुंग शुक्रवार को सुबह […]
सिमडेगा. ठेठइटांगर थाना क्षेत्र के कोनमेंजरा बाजारटांड़ के निकट लू लगने से एक मजदूर की मौत हो गयी. हालांकि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसकी मौत लू लगने से हुई है या किसी और वजह से. जानकारी के मुताबिक कोनमेंजरा मांझी टोली निवासी 55 वर्षीय इग्नासियुस बिलुंग शुक्रवार को सुबह मजदूरी करने के लिये घर से निकला था.
किंतु वह घर नहीं लौटा. दूसरे दिन उसका शव कोनमेंजरा बाजार टांड़ के निकट पड़ा पाया गया. जानकारी मिलते ही मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह घटना स्थल पहंुचे तथा पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जहां चिकित्सकों ने शव का अंत्यपरीक्षण परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










