बानो : उग्रवादी गिरफ्तार

Published at :08 Sep 2013 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
बानो : उग्रवादी गिरफ्तार

सिमडेगा : बानो पुलिस ने शनिवार को पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ) के उग्रवादी जगदीश सिंह उर्फ गेंड़े को गिरफ्तार किया है. वह अपनी प्रेमिका से मिलने कुलातुपू गांव आया था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर उसे पकड़ा. एसपी असीम विक्रांत मिंज ने बताया कि उससे पूछताछ के दौरान पुलिस […]

विज्ञापन

सिमडेगा : बानो पुलिस ने शनिवार को पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ) के उग्रवादी जगदीश सिंह उर्फ गेंड़े को गिरफ्तार किया है. वह अपनी प्रेमिका से मिलने कुलातुपू गांव आया था.

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर उसे पकड़ा. एसपी असीम विक्रांत मिंज ने बताया कि उससे पूछताछ के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले हैं. वह सूर्या डानू के दस्ते में शामिल था.

11 मामलों में वांछित : एसपी ने बताया, उग्रवादी जगदीश सिंह हत्या समेत 11 मामलों में वांछित है. उस पर बानो, जलडेगा सहित अन्य थानों में मामले लंबित है. वह मिंजुरगढ़ा टाटी में पुलिस से हुई मुठभेड़ की घटना में भी शामिल था. पूछताछ के दौरान जगदीश से संगठन के बारे में भी जानकारी मिली. पुलिस छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola