पीएलएफआइ ने की युवक की हत्या

कोलेबिरा (सिमडेगा) : लसिया कोंबेकेरा गांव में उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ ने दुर्गा महतो (22) की गला रेत कर हत्या कर दी. घटना गुरुवार रात नौ बजे की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सिमडेगा भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक, दस– बारह हथियार बंद उग्रवादी दुर्गा महतो के घर पहुंचे. […]
कोलेबिरा (सिमडेगा) : लसिया कोंबेकेरा गांव में उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ ने दुर्गा महतो (22) की गला रेत कर हत्या कर दी. घटना गुरुवार रात नौ बजे की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सिमडेगा भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक, दस– बारह हथियार बंद उग्रवादी दुर्गा महतो के घर पहुंचे.
उसके भाई व मां को एक कमरे में बंद कर दिया. फिर टीवी, वीसीडी व अन्य समानों को तोड़ दिया. इसके बाद दुर्गा को गांव के तीन मुहाने के पास ले गये. वहां उसकी गला रेत कर हत्या कर दी. इसी बीच उग्रवादियों ने एक अन्य ग्रामीण से भी मारपीट की. हत्या की जिम्मेवारी पीएलएफआइ के बारूद गोप ने ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




