बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी

सिमडेगा : रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर बहनों ने अपने–अपने भाइयो की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर लंबी उम्र तथा मंगलमय जीवन की कामना की. सुबह से ही बहनों को मंदिरों में जा कर पूजा–अर्चना करते हुए देखा गया. मंदिरों में पूजा–अर्चना के बाद बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी. भाइयों […]
सिमडेगा : रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर बहनों ने अपने–अपने भाइयो की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर लंबी उम्र तथा मंगलमय जीवन की कामना की. सुबह से ही बहनों को मंदिरों में जा कर पूजा–अर्चना करते हुए देखा गया. मंदिरों में पूजा–अर्चना के बाद बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी.
भाइयों की आरती उतारने के बाद माथे पर तिलक लगा कर मिठाई खिलाया. राखी बांधने के बाद भाइयों ने बड़ी बहनों के पैर छू कर आशीर्वाद लिया. भाइयों ने बहनों को उपहार भी दिये. बहनों ने भाइयों की मंगलमय जीवन की कामना की. रक्षा बंधन पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




