मासिक लोक अदालत में 29 मामलों का निष्पादन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Jul 2025 10:52 PM
मासिक लोक अदालत में 29 मामलों का निष्पादन
सिमडेगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में आपसी समझौते के आधार पर कुल 29 मामले निष्पादित किये गये. लोक अदालत में कुल 33 मामले रखे गये थे, जिसमें 29 मामलों का निष्पादन करते हुए 67 हजार रुपये पर समझौता किया गया. निष्पादित मामलों में बैंक ऋण, सुलह योग्य आपराधिक मामले और बिजली संबंधी मामले शामिल हैं. लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए कुल पांच बेचों का गठन किया गया था. इसमें विभिन्न न्यायिक पदाधिकारी व अधिवक्ताओं को प्रतिनियुक्त किया गया था. पहले बेंच में एडीजे नरंजन सिंह, डिप्टी एलएडीसीएस ब्रिखभान अग्रवाल, अधिवक्ता कैलाश प्रसाद, दूसरे बेंच में सीजेएम निताशा बारला, अधिवक्ता रामप्रीत प्रसाद, लुदाम बाहा सांगा, तीसरे बेंच में एसडीजेएम सुमी बीना होरो, अधिवक्ता अनूपा खलखो, चौथे बेंच में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुभाष बाड़ा, अधिवक्ता सुरेश प्रसाद और पांचवें बेंच में सदस्य स्थायी लोक अदालत लक्ष्मीकांत प्रसाद, प्रिय रंजन कुमार आदि शामिल थे.
क्षत्रिय समाज का भंडारा आज
सिमडेगा. सावन माह के उपलक्ष्य में सरना मंदिर परिसर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा 27 जुलाई को सामूहिक भंडारा का आयोजन किया गया है. महासभा के सचिव अरुण सिंह ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर में सुबह में रुद्राभिषेक अनुष्ठान किया जायेगा. इसके बाद दिन के एक बजे से भंडारा का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने श्रद्धालुओं से भंडारा में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










