माओवादी ने अध्यक्ष को पत्र भेजा!

Published at :19 Jul 2013 2:41 AM (IST)
विज्ञापन
माओवादी ने अध्यक्ष को पत्र भेजा!

सिमडेगा : माओवादी के नाम से नगर नपंचायत अध्यक्ष को एक पत्र भेजा गया है. डाक द्वारा अध्यक्ष के नाम एक पत्र कार्यालय में आया. पत्र में माओवादी जिंदाबाद, लेलनिवाद जिंदाबाद तथा लाल सलाम जिंदाबाद लिखा हुआ है. पत्र में कहा गया है कि सलडेग डिपा टोली में विवादित स्थल पर शौचालय निर्माण चल रहा […]

विज्ञापन

सिमडेगा : माओवादी के नाम से नगर नपंचायत अध्यक्ष को एक पत्र भेजा गया है. डाक द्वारा अध्यक्ष के नाम एक पत्र कार्यालय में आया. पत्र में माओवादी जिंदाबाद, लेलनिवाद जिंदाबाद तथा लाल सलाम जिंदाबाद लिखा हुआ है. पत्र में कहा गया है कि सलडेग डिपा टोली में विवादित स्थल पर शौचालय निर्माण चल रहा है.

उसे तत्काल बंद कराया जाये. ऐसा नहीं करने पर शौचालय बनाने वाले को गाली मार दी जायेगी. पत्र में सरकार के दलाल होश में आयो आदि लिखा गया है. इधर अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी ने खत को पुलिस के हवाले कर दिया. मालूम हो कि नगर पंचायत द्वारा प्रत्येक वार्ड की तरह सलडेगी डिपा टोली में भी विभिन्न लोगों को शौचालय दिया गया है. लाभुक अपनी जमीन में शौचालय बनवा रहे हैं.

किसी व्यक्ति ने शौचालय निर्माण कार्य का विरोध नहीं किया है. लोगों का कहना है कि माओवादी के नाम पर किसी शरारती ने तत्वों ने पत्र भेजने का काम किया है. लाभुक अनिता डुंगडुंग, नायडु बरला, बहुरा देवी तथा कृपा डुंगडुं ने भी बताया कि उनका किसी से जमीन विवाद नहीं चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola