राज्य को लूटने की हो रही साजिश: दिनेश उरांव

Published at :19 Jul 2013 2:39 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य को लूटने की हो रही साजिश: दिनेश उरांव

सिमडेगा : प्रखंड कार्यालय के निकट भारतीय जनता पार्टी जिला समिति के तत्वावधान में झारखंड में बनी सरकार के विरोध में विश्वासघात दिवस मनाया. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश उरांव ने कहा कि राज्य को लूटने की साजिश हो रही है. कांग्रेस पार्टी द्वारा कोड़ा सरकार की तरह फिर से लूट खसोट मचाने का प्रयास […]

विज्ञापन

सिमडेगा : प्रखंड कार्यालय के निकट भारतीय जनता पार्टी जिला समिति के तत्वावधान में झारखंड में बनी सरकार के विरोध में विश्वासघात दिवस मनाया. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश उरांव ने कहा कि राज्य को लूटने की साजिश हो रही है.

कांग्रेस पार्टी द्वारा कोड़ा सरकार की तरह फिर से लूट खसोट मचाने का प्रयास किया जा रहा है. ऐसी सरकार से राज्य का भला होने वाला नहीं है. यह सरकार पूरी तरह दागियों की सरकार होगी. उन्होंने कहा कि भाजपा इस प्रकार के खरीद फरोख्त करने वाली सरकार का विरोध करती है. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि लीलू राम अग्रवाल, इसीदोर केरकेट्टा, प्रभात रंजन तिवारी, दीपक पूरी आदि ने अपने विचार रखे.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय लक्ष्मी प्रसाद, विजय सोनी, सुमंत शर्मा, घनश्याम सिंह, खिरोधर प्रधान, मंजूर आलम, सतीश पांडेय, सुशीला देवी, रूनी कुमारी, अनूप प्रसाद, दिनेश साहू, मनपूरन सिंह, शंकर साहू, संदीप टोप्पो,कुंदन साव, संजय केवट, जोगेंद्र राम, अशोक रजक, हीरालाल सिंह, मनोज चौबे के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola