ePaper

वोट चोर गद्दी छोड़ो हस्ताक्षर अभियान में 25331 लोगों के जुटाए हस्ताक्षर

Updated at : 25 Oct 2025 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
वोट चोर गद्दी छोड़ो हस्ताक्षर अभियान में 25331 लोगों के जुटाए हस्ताक्षर

कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे वोट चोर गद्दी छोड़ो हस्ताक्षर अभियान का जिले में समापन हुआ.

विज्ञापन

सिमडेगा. कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे वोट चोर गद्दी छोड़ो हस्ताक्षर अभियान का जिले में समापन हुआ. इस अभियान में महिला कांग्रेस ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. जिला अध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की टीम ने पूरे जिले में 25331 लोगों से संपर्क कर हस्ताक्षर जुटाए.अभियान को सफल बनाने में विभिन्न प्रखंडों की महिला कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभायी. बांसजोर प्रखंड से उषा केरकेट्टा, बारेन किंडो, जयंती मरकी, निमंतमति किंडो और ज्योति टेटे, ठेठाईटांगर प्रखंड से जॉर्जिना समद, ज्योति लकड़ा, साजदा खातून, अमला देवी, विमला बड़ाईक और संगीता, कुरडेग प्रखंड से नीलिमा खाखा, अनिता टोप्पो, असोरी, फुलकेरिया कुजूर, केरसई प्रखंड से अगूसता, जिप सदस्य प्रेमा बड़ा, असरानी एक्का, मधु चंद और बसंती , सिमडेगा प्रखंड से संगीता देवी, प्रियंका देवी, अगस्टा केरकेट्टा, प्रेम धनी, शोभेन तिग्गा, प्रतिमा कुजुर, उर्मिला केरकेट्टा, सुमन देवी, सुशांता केरकेट्टा, आशीषन केरकेटा, नूतन, रोसा, संगीता, शुचिता तिर्की, संगीता कुल्लू, प्रमोदित, म्यांति रीता कीड़ो, मुक्ता तिर्की, संध्या टेटे, रेणु देवी, धीरेन कंडुलना, विनीता, जूली, मुक्ता कंडुलना, महिमा केरकेट्टा, दिव्या लुगून, अंजलि रानी, पूनम लकड़ा, सुनीता, शोभेन टेटे, तरसीला खड़िया, नीलिमा मिंज, प्रभा वीणा, उर्सेला डुंगडुंग, विमला जायसवाल, मरियम सोरेंग, प्रमिला देवी, कांति केरकेट्टा, सुषमा केरकेट्टा, मयंती तिर्की, अगस्टा डुंगडुंग और शबनम ने अपनी अहम भागीदारी निभायी. जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि महिला कांग्रेस की एकजुटता और मेहनत से यह अभियान जिले में सफल रहा. जन-जन तक कांग्रेस का संदेश पहुंच चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola