ePaper

उपायुक्त के जनता दरबार में 23 मामलों की हुई सुनवाई

Updated at : 03 Jul 2025 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
उपायुक्त के जनता दरबार में 23 मामलों की हुई सुनवाई

उपायुक्त कंचन सिंह ने समाहरणालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन कर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आये नागरिकों की समस्याएं सुनीं.

विज्ञापन

फोटो फाइल: 3 एसआइएम:7-समस्या सुनते उपायुक्त सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह ने समाहरणालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन कर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आये नागरिकों की समस्याएं सुनीं. समाहरणालय के ग्राउंड फ्लोर में मुख्य द्वार के पास टेबल-कुर्सी लगाकर जनता की शिकायतों की सीधी सुनवाई की. इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री ज्ञानेंद्र, परियोजना निदेशक आईटीडीए सरोज तिर्की समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे. जनता दरबार में कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए. जिनमें विभिन्न प्रकार की समस्याएं रखी गयी. इसमें आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन से संबंधित नियुक्ति पत्र दिलाने, 15वें वित्त आयोग की योजना के अंतर्गत नाली निर्माण के नाम पर बिना निमार्ण योजना के पैसे की निकासी की जांच करने, राशन कार्ड बनवाने, भूमि के बदले भूमि उपलब्ध कराने, गंभीर बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता, अवैध भूमि बिक्री पर रोक, विद्युत आपूर्ति बहाल करने और बिजली बिल माफी जैसे मुद्दे शामिल थे.इसके अतिरिक्त ओड़गा बाजार टांड़ से रेलवे स्टेशन तक सड़क निर्माण, कोलेबिरा प्रखंड के बोंगराम पंचायत में आदिम जनजाति के बुधन बिरहोर एवं छोटी कुमारी के जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने में आ रही समस्याओं के समाधान, जमीन के आपसी बंटवारे, अनुकंपा पर नियुक्ति तथा राशन कार्ड में नाम जोड़वाने जैसे विषयों पर भी आवेदन प्राप्त हुए. उपायुक्त कंचन सिंह ने सभी मामलों की बारी-बारी से समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola