जांच शिविर में 220 मरीजों का हुई जांच
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जांच शिविर में 220 मरीजों का हुई जांच
विज्ञापन
बानो. प्रखंड के नौमिल में संध्याकालीन स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. शिविर में सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार, देवेश, प्रदीप सिंह,सीएचसी के नागेंद्र, दिलीप,सुरेश, रंभा, एएनएम,जीएनएम और स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गयी. शिविर में 220 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी. डॉ मनोरंजन कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में टीवी, मलेरिया, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, सिकल सेल, बीपी समेत कई प्रकार की स्वास्थ्य जांच की गयी. इसके अलावा शिविर में आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड के अलावा विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी. मौके पर आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया. सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान ने कहा कि सिमडेगा जिले के दुरुस्त गांव में रहने वाले लोगों को उनके घरों तक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने हेतु संध्याकालीन शिविर का आयोजन बानो के नौमिल में किया गया. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है. हमारा प्रयास है कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले. शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बानो के सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्लू, सहिया और अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










