झापा का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

फोटो: 18 एसआईएम: 5- माला पहनाते एनोस एक्का, संबोधित करते एनोस एक्काप्रतिनिधिकोलेबिरा. नवाटोली पंचायत अंतर्गत गोबरधंसा डैम में झारखंड पार्टी की एक प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष विलियम समद की अध्यक्षता में हुई. मुख्य वक्ता कोलेबिरा विधायक सह झापा प्रत्याशी एनोस एक्का ने कहा कि इस क्षेत्र में झारखंड पार्टी आम लोगांे […]
फोटो: 18 एसआईएम: 5- माला पहनाते एनोस एक्का, संबोधित करते एनोस एक्काप्रतिनिधिकोलेबिरा. नवाटोली पंचायत अंतर्गत गोबरधंसा डैम में झारखंड पार्टी की एक प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष विलियम समद की अध्यक्षता में हुई. मुख्य वक्ता कोलेबिरा विधायक सह झापा प्रत्याशी एनोस एक्का ने कहा कि इस क्षेत्र में झारखंड पार्टी आम लोगांे के काफी नजदीक जमीनी स्तर पर जुड़ी हुई है. क्षेत्र के विकास एवं आम जनों की समस्या के लिए वो हर वक्त तत्पर है. पिछले 10 साल में उन्होंने कोलेबिरा विधानसभा को एक नयी पहचान दी है. बैठक में बदरूद्दीन अहमद, फेलिक्स डुंगडुंग ने एनोस एक्का के जीत को सुनिश्चित करने को कहा. मंच का संचालन प्रखंड अध्यक्ष विलियम समद ने किया. इस सम्मेलन में लोगांे ने झापा की सदस्यता ग्रहण की. सदस्यता ग्रहण करनेवालांे में जगेश्वर सिंह, रामजतन सिंह, पुरेंद्र सिंह, अंधू लोहरा, रंथू गोप, थानेश्वर सिंह, रामचंद्र महतो, महादेव उरांव, बसंत नायक, संजय बड़ाइक, अशोक नायक, छोटू साव, आदित्य सिंह, राजू मिश्रा, राजू ओहदार, भूरज सिंह, दीपक उरांव, शमशेर भुईंया, मिथलेश सिन्हा, बब्लू सिंह, बंधू कुल्लु, सुरजीत कुल्ल के अलावे कई अन्य थे. मौके पर अमरेन समद, अमित कुमार, समीर अहमद, अभिषेक कुमार, विरेंद्र तिवारी, असलम खान, तजमूल अहमद, सुकरमनी कैथर, मारगेट टेटे, ईसामुद्दीन मियां आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




