लीड ::5::::: महिलाओं ने शराब विक्रेताओं को खदेड़ा

Updated at : 18 Nov 2014 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
लीड ::5:::::  महिलाओं ने शराब विक्रेताओं को खदेड़ा

हडि़या-दारू बहायेफोटो फाइल:18एसआइएम:4-अभियान में शामिल महिलाएंसिमडेगा. जिले में नशा मुक्ति अभियान जोर पकड़ता जा रहा है. नशा मुक्ति अभियान में महिलाएं आगे आ रही हैं. प्रत्येक दिन महिलाएं जुलूस की शक्ल में निकल कर व्यापक नशा मुक्ति अभियान चला रही हैं. महिलाओं द्वारा चलाये जा रहे अभियान से अवैध रूप से शराब के धंधे में […]

विज्ञापन

हडि़या-दारू बहायेफोटो फाइल:18एसआइएम:4-अभियान में शामिल महिलाएंसिमडेगा. जिले में नशा मुक्ति अभियान जोर पकड़ता जा रहा है. नशा मुक्ति अभियान में महिलाएं आगे आ रही हैं. प्रत्येक दिन महिलाएं जुलूस की शक्ल में निकल कर व्यापक नशा मुक्ति अभियान चला रही हैं. महिलाओं द्वारा चलाये जा रहे अभियान से अवैध रूप से शराब के धंधे में जुटे लोगों में हड़कंप है. अभियान का असर साफ दिखाई दे रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को डिप्टीटोली की महिलाओं ने नशा मुक्ति अभियान चलाया. लाठी डंडे से लैस महिलाएं लगभग दो सौ की संख्या में एकजुट होकर डिप्टीटोली से निकलीं. अभियान में शामिल महिलाओं ने गोतरा नयाटोली, डिप्टीटोली, पाहनटोली, ठाकुरटोली, बाजारटोली आदि मुहल्लों में नशा मुक्ति अभियान चलाया. इस क्रम में शराब बेचने वालों को खदेड़ा तथा आइंदा शराब बिक्री नहीं करने की चेतावनी दी. इस दौरान महिलाओं ने बिक्री के लिये रखे गये कई लीटर हडि़या-दारू को बहा दिया. जुलूस में शामिल महिलाएं शराब की बिक्री व निर्माण बंद करो, नशा विकास का बाधक है आदि नारेबाजी भी कर रहे थे. अभियान में शामिल महिलाओं ने कहा कि शराब के कारण हमारा समाज का विकास नहीं हो रहा है. बड़ों के साथ साथ बच्चे को शराब की लत लग गयी है. मर्द शराब पीकर काम पर नहीं जाते हैं. परिणाम स्वरूप परिवार व समाज का माहौल दूषित हो रहा है. अभियान में उर्सेला तिर्की, नीलिमा डंुगडंुग, सुशांति तिर्की, ललन ठाकुर, सुषमा किड़ो, काजल देवी, सोमो देवी, पुष्पा हंसदा, बालमइत देवी, धनपति देवी, एतवारी देवी, दशमी देवी, लीलावती देवी, सुषमा लकड़ा, सरस्वती देवी के अलावा अन्य महिलाएं शामिल थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola