स्विप कार्यक्रम के तहत हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन

फोटो: 16 एसआईएम: 13- टूर्नामेंट के अवसर पर उपस्थित अतिथिप्रतिनिधिकोलेबिरा. मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर स्विप के तहत संत जेवियर्स उच्च विद्यालय बरवाडीह में एक दिवसीय पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन 16 नवंबर को किया गया. इस टूर्नामेंट में जिले के कुल आठ टीम भाग ले रही है. टूर्नामेंट का उदघाटन अंचलाधिकारी अमर जॉन आइंद […]
फोटो: 16 एसआईएम: 13- टूर्नामेंट के अवसर पर उपस्थित अतिथिप्रतिनिधिकोलेबिरा. मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर स्विप के तहत संत जेवियर्स उच्च विद्यालय बरवाडीह में एक दिवसीय पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन 16 नवंबर को किया गया. इस टूर्नामेंट में जिले के कुल आठ टीम भाग ले रही है. टूर्नामेंट का उदघाटन अंचलाधिकारी अमर जॉन आइंद ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर एवं बॉल को हिट कर किया. उदघाटन मैच संत जेवियर्स उच्च विद्यालय एवं गांगूटोली उच्च विद्यालय के बीच खेला गया. इसमें गांगूटोली ने बरवाडीह को 2-1 से हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया. टूर्नामेंट के विजेता टीम को जिलास्तरीय हॉकी टूर्नामेंट में भाग लेगी. मैच के पूर्व उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी अमर जॉन आइंद ने कहा कि वे दो दिसंबर को अपने सभी कार्य को छोड़ कर अपने नजदीकी बूथ में जाकर मतदान अवश्य करंे. मौके पर फादर बासिल डुंगडुंग, ह्रदयनाथ पांडेय, फादर ब्रिसियूस तिर्की, सत्यनारायण प्रसाद, फेलिक्स डुंगडुंग, फादर आनंद एरगट, शाहिद हसन, जितेेंद्र पंडा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




