लोक अदालत में निष्पादित किये गये 177 मामले
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Jun 2025 10:54 PM
लोक अदालत में निष्पादित किये गये 177 मामले
सिमडेगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में कुल 197 मामले रखे गये थे, जिसमें 177 मामलों का निष्पादन करते हुए 15 लाख, 40 हजार, 980 रुपये पर समझौता किया गया. निष्पादित मामलों में बैंक ऋण से संबंधित 122, सुलह योग्य आपराधिक मामले 41 और बिजली संबंधी 14 मामले शामिल हैं. लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए कुल पांच बेंचों का गठन किया गया था. इसमें विभिन्न न्यायिक पदाधिकारी व अधिवक्ताओं को प्रतिनियुक्त किया गया था. पहले बेंच में एडीजे नरंजन सिंह, डिप्टी एलएडीसीएस ब्रिखभान अग्रवाल, अधिवक्ता कैलाश प्रसाद, दूसरे बेंच में सीजेएम निताशा बारला,अधिवक्ता प्रद्युम्न सिंह, लुदाम बाहा सांगा, तीसरे बेंच में एसडीजेएम सुमी बीना होरो, अधिवक्ता अनूपा खलखो, चौथे बेंच में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुभाष बाड़ा, अधिवक्ता सुरेश प्रसाद और पांचवें बेंच में सदस्य स्थायी लोक अदालत लक्ष्मीकांत प्रसाद, प्रिय रंजन कुमार शामिल थे.
रौतिया समाज की बैठक आज
बानो. शिवमंदिर प्रांगण स्थित धर्मशाला में अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद प्रखंड समिति बैठक 29 जून को होगी. बैठक में क्षेत्रीय समिति, महिला समिति, युवा समिति, प्रखंड समिति के सभी सदस्यों समेत समाज के बुद्धिजीवियों को उपस्थिति रहने का आग्रह किया गया है. बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










