जंगली हाथियों ने घर ध्वस्त किया

फसल को भी किया बरबादसिमडेगा. बसंजोर प्रखंड स्थित उड़ते पंचायत के गिदी बुरू गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने दो घर को पूरी तरह से ध्वस्त कर मैदान बना दिया. वहीं कई किसानों के खेतों में लहलहाती फसल को भी बरबाद कर दिया. सूत्रों के मुताबिक गुरुवार की रात को लोग अपने अपने घरों […]
फसल को भी किया बरबादसिमडेगा. बसंजोर प्रखंड स्थित उड़ते पंचायत के गिदी बुरू गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने दो घर को पूरी तरह से ध्वस्त कर मैदान बना दिया. वहीं कई किसानों के खेतों में लहलहाती फसल को भी बरबाद कर दिया. सूत्रों के मुताबिक गुरुवार की रात को लोग अपने अपने घरों में सो रहे थे. इसी बीच गांव में लगभग 16 जंगली हाथियों का झुंड आ धमका. जंगली हाथियों के झुंड ने गांव के मार्शल बरला के दो घर को पूरी तरह से ध्वस्त कर मैदान बना दिया. घर में रखे सभी सामान को तहस नहस कर दिया. गांंव के किसान मार्शल बरला, नेलशन बरला, विश्वंभर बरला, जोंसन सुरीन, नेलन भेंगरा के खेत में लहलहाती धान के फसल को बरबाद कर दिया. किसानों के समक्ष रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




