दूर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

कोलेबिरा : कोलेबिरा थाना परिसर में दुर्गापूजा के संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी चंदन कुमार वत्स की अध्यक्षता मंे शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सौहार्द्रपूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गापूजा मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में उपस्थित विभिन्न समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने प्रत्येक पंडाल […]
कोलेबिरा : कोलेबिरा थाना परिसर में दुर्गापूजा के संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी चंदन कुमार वत्स की अध्यक्षता मंे शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सौहार्द्रपूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गापूजा मनाने का निर्णय लिया गया.
बैठक में उपस्थित विभिन्न समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने प्रत्येक पंडाल मंे पूजा प्रारंभ के दिन से चौकीदारों की पदस्थापना, संध्या आरती एवं रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम के दिन पैदल पुलिस गश्ती, नशापान पर रोक, विजयादशमी जुलूस के साथ पुलिस दल की गश्ती एवं जुलूस के समय बड़े वाहनों का कुछ देर के लिए परिचालन पर रोकने के संबंध में चर्चा किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




