करमा पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2014 5:47 PM
पांच सौ कलाकार एक साथ सामूहिक नृत्य प्रस्तुत करेंगे सिमडेगा. चक्रीय विकास संस्थान ओरमांझी रांची द्वारा पंजीकृत इकाई झारखंडी भाषा सांस्कृतिक रक्षा मंच के तत्वावधान में करमा के पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन चार सितंबर को किया गया है. कार्यक्रम की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी है. कार्यक्रम का आयोजन महिला […]
पांच सौ कलाकार एक साथ सामूहिक नृत्य प्रस्तुत करेंगे सिमडेगा. चक्रीय विकास संस्थान ओरमांझी रांची द्वारा पंजीकृत इकाई झारखंडी भाषा सांस्कृतिक रक्षा मंच के तत्वावधान में करमा के पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन चार सितंबर को किया गया है. कार्यक्रम की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी है. कार्यक्रम का आयोजन महिला महाविद्यालय में किया जायेगा. कार्यक्रम में जिले के कई नृत्य मंडलियां भाग लेंगी. कार्यक्रम में रांची के प्रसिद्ध गायक मुकुंद नायक व महावीर नायक उपस्थित हो कर अपनी प्रस्तुति देंगे. पांच सौ कलाकार एक साथ सामूहिक नृत्य प्रस्तुत करेंगे. कार्यक्रम में फरसाबेड़ा, पिंडाटांगर, जामबहार, कोलेबिरा, कुसयारपानी, एसएस बालक उच्च विद्यालय, एसएस बालिका उच्च विद्यालय, उर्सुलाइन कॉन्वेंट, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गोस्नर कॉलेज, इंटर महिला कॉलेज, सेंट मेरीज स्कूल सहित कई नृत्य दल भाग लेंगे. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली मंडली को पुरस्कृत किया जायेगा. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपायुक्त राजीव रंजन, एसपी असीम विक्रांत मिंज, एसडीओ कार्तिक कुमार प्रभात, विधायक विमला प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी, डीइओ अपराजिता झा, बीडीओ बंधन लौंग आदि उपस्थित रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










