मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने की सड़क जाम
Author :Prabhat Khabar News Desk
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Updated at :11 Apr 2026 9:27 PM
विज्ञापन

मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने की सड़क जाम
विज्ञापन
कोलेबिरा. प्रखंड के बोंगराम गांव के पास नायक पेट्रोल पंप के समीप अधूरी पुलिया के पास हुए हादसे में बाइक सवार विपिन लुगून की मौत को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. शनिवार को ग्रामीणों ने मुआवजा, सरकारी नौकरी और दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग को लेकर रण बहादुर सिंह चौक के समीप एनएच 143 जाम कर दिया. परिणाम स्वरूप दोपहर दो बजे से लेकर अपराह्न 4.45 तक मुख्य पथ जाम रहा. सड़क जाम का नेतृत्व जिप अध्यक्ष रोज प्रतिमा, प्रखंड प्रमुख दुतामी हेंब्रम समेत विभिन्न पंचायतों के मुखिया कर रहे थे. सभी पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण एकजुट होकर रण बहादुर सिंह चौक पहुंचे और राष्ट्रीय राजमार्ग 143 को जाम कर दिया. सड़क जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. अचानक सड़क जाम हो जाने के कारण विशेष कर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. स्कूली बच्चों को भी परेशानी हुई. जामकर्ताओं ने कहा कि यह हादसा नहीं, बल्कि ठेकेदार की लापरवाही से हुई मौत है. निर्माणाधीन पुलिया पर न तो बैरिकेडिंग थी, न चेतावनी संकेत और न ही रात में रोशनी की कोई व्यवस्था, जिससे यह जानलेवा घटना हुई. जामकर्ता मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा, मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी, सड़क निर्माण के संवेदक पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई करने, निर्माण स्थल पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे थे. सड़क जाम की सूचना मिलने पर कोलेबिरा अंचल अधिकारी अनूप कच्छप और थाना प्रभारी हर्ष कुमार साह दल-बल के साथ जाम स्थल पहुंच जमकर्ताओं को समझाया, लेकिन उन्होंने अधिकारियों की बात नहीं मानी. वह ठेकेदार को जाम स्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे. स्थानीय प्रशासन द्वारा ग्रामीणों के मांग पर संवेदक से संपर्क किया गया, किंतु संवेदक के नहीं रहने के कारण संवेदक के द्वारा अपनी कर्मियों को जाम स्थल भेजा. इस दौरान जामकर्ताओं ने मृतक के परिवार को मुआवजा के रूप में 20 लख रुपये मांग की. इसके अलावा पुलिया निर्माण कर जल्द से जल्द पूरा करने करने की मांग की गयी. संवेदक के कर्मियों के द्वारा ग्रामीणों की मांग को यथाशीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया गया. मुआवजा के संबंध में संवेदक के कर्मियों ने बताया कि इस संबंध में संवेदक से बात करने के बाद ही कुछ किया जा सकता है. संवेदक द्वारा तत्काल अंतिम क्रियाकर्म करने के लिए मृतक की पत्नी को 30 हजार रुपये सहायता राशि दी गयी. इसके बाद सड़क जाम हटाया गया. ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










