सिदो-कान्हू को योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता : जिलाध्यक्ष

Updated at : 11 Apr 2026 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
सिदो-कान्हू को योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता : जिलाध्यक्ष

झामुमो ने मनायी शहीद सिदो-कान्हू की जयंती

विज्ञापन

सिमडेगा. अलबर्ट एक्का स्टेडियम परिसर में बने वीर सिदो-कान्हू स्थल पर झामुमो ने शनिवार को सिद्धो-कान्हू की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनायी. झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के सभी पदधारियों, नेताओं व कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. जिलाध्यक्ष ने वीर शहीद सिदो-कान्हू के जीवन और उनके बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सिदो-कान्हू ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए ऐतिहासिक योगदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. जिला सचिव शफीक खान ने वीर शहीदों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया और युवाओं से उनके संघर्ष से प्रेरणा लेने की बात कही. मौके पर जिला उपाध्यक्ष मो सिराजुद्दीन, रितेश बड़ाइक, केंद्रीय समिति सदस्य फिरोज अली, केंद्रीय समिति सदस्य नोवास केरकेट्टा, केंद्रीय समिति सदस्य नुसरत खातून, केंद्रीय समिति सदस्य सुनील खेस, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष वसीम खान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शकील अहमद, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला सचिव मो अहमद राजा, नगर उपाध्यक्ष बीरबल महतो, नगर संगठन सचिव कुंदन रजक, वरिष्ठ नेता जाफर खान, वरिष्ठ नेता मो शहीद, किशोर डांग, मिन्हाज राजन, कोलेबिरा प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश बागे, मो अनुयारुल हक, मो खलील खान, दिवाकर प्रसाद, हाफिज अमानुल्लाह, मारवाड़ी नायक आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola